भारत के इस गांव में 50 सालों से नहीं हुआ कोई बच्चा, डर में जी रहे है गांव के लोग!

भारत के इस गांव में 50 सालों से नहीं हुआ कोई बच्चा, डर में जी रहे है गांव के लोग!

mp: बच्चे पैदा होने पर लोग अस्पतालों से लेकर घर के आस-पास के लोगों में मिठाई बंटवाई जाती है। परिवार में एक बच्चे के पैदा होने पर कोई मां, चाची, ताई बनती है तो कोई पापा, चाचा, ताऊ बनता है। आज के समय में लड़का हो या लड़की घर में बच्चा पैदा होने पर खुशी मनाई जाती है। लेकिन भारत में एक ऐसा भी गांव है जिसमें कई सालों से एक भी बच्चों ने जन्म नहीं लिया है। अब इसके पीछे क्या वजह है चलिए आपको बताते है।

दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ का सांका जागीर गांव है। जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से महज 70 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां पर 50 सालों से किसी बच्चे ने जन्म नहीं लिया है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है तो चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते है। इस गांव के लोगों का मानना है कि अगर गांव की सीमा के अंदर बच्चा पैदा होगा तो उसकी जान चली जाएगी या फिर वो अपंग हो जाएगा।

 इस डर की वजह से गांव वालों ने गांव की सीमा के बाहर एक कमरा बनवा रखा है। जिस भी महिला को लेबरपेन शुरू हो जाता है उसका प्रसव उस कमरे में किया जाता है। वहीं इस बारे में गांव के लोगों का कहना है कि यहां पर एक जमाने में श्याम जी का मंदिर था। जिस वजह से उसकी पवित्रता को बनाए रखने के लिए गांव के बुजुर्गों ने महिलाओं की डिलीवरी बाहर कराने का फैसला लिया। 

Leave a comment