PAK आतंकवाद और सीमा विवाद पर राजनाथ सिंह का अल्टीमेटम, चीन के साथ शांति की बात

PAK आतंकवाद और सीमा विवाद पर राजनाथ सिंह का अल्टीमेटम, चीन के साथ शांति की बात

Rajnath Singh SCO Summit: चीन के क्विंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तहत रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून के बीच अहम वार्ता हुई है। इस चर्चा में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और भारत-चीन सीमा विवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर भारत के रुख को स्पष्ट किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, सीमा पर शांति, द्विपक्षीय संबंधों में स्थिरता और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री के बीच हुई बातचीत

राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से बातचीत के जरिए कई अहम मुद्दों पर बात की और अपना रुख स्पष्ट किया। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने 22अप्रैल 2025को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया, जिसमें 26नागरिकों की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवाद को नीति के रूप में इस्तेमाल करते हैं और आतंकियों को पनाह देते हैं, जिसे SCO को स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि ये ऑपरेशन अभी समाप्त नहीं हुआ है। यह केवल एक विराम है और भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जारी रखेगा।

राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से सीमा पर शांति और डी-एस्केलेशन जैसे मुद्दे पर भी बात की। दरअसल, भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में 2020के गलवान संघर्ष के बाद तनाव को कम करने के लिए डी-एस्केलेशन, डी-इंडक्शन, डिमार्केशन और विशेष प्रतिनिधि (SR) स्तर की बातचीत पर जोर दिया गया। सिंह ने कहा कि दोनों देशों को सीमा पर शांति बनाए रखने और नई जटिलताओं से बचने की जरूरत है।

भारत का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत आतंकवाद के खिलाफ हर संभव तरीके का इस्तेमाल करेगा। जिसमें वे तरीके भी शामिल हैं, जिनके बारे में पाकिस्तान सोच भी नहीं सकता। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को 'नए भारत' की ताकत और रणनीति का प्रतीक बताया। सिंह ने यह भी कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म करने में असमर्थ है, तो वह भारत से मदद मांग सकता।

Leave a comment