गाजा में IDF का बड़ा ऑपरेशन, हमास का टॉप कमांडर अल-इस्सा हवाई हमले में मारा गया

गाजा में IDF का बड़ा ऑपरेशन, हमास का टॉप कमांडर अल-इस्सा हवाई हमले में मारा गया

Israel-Gaza Tension: ईरान पर बम बरसाने के बाद इजरायल रक्षा बल (IDF) ने दावा किया कि उसने गाजा शहर के सबरा इलाके में एक लक्षित हवाई हमला किया। जिसमें हमास के वरिष्ठ सैन्य नेता हखम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया। IDF के अनुसार, अल-इस्सा हमास के सैन्य विंग का संस्थापक सदस्य था और 07अक्टूबर 2023के हमले का प्रमुख मास्टरमाइंड था। उस हमले में 1,200से ज्यादा लोग मारे गए और 250से ज्यादा को बंधक बनाया गया था।

हवाई हमला में हमास का सैन्य नेता ढेर

हाल ही में ईरान-इजरायल के बीच सैन्य हमलों को खत्म कर सीजफायर पर सहमति बनी थी। इस बीच, IDF ने गाजा को लेकर एक बयान जारी किया। IDF ने कहा कि उन्होंने एक ऑपरेशन के तहत गाजा शहर के सबरा क्षेत्र में शुक्रवार 27जून को एक हमला किया। जिसमें हमास के वरिष्ठ सैन्य नेता हखम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया। इस हमले में उसकी पत्नी और पोते के भी मारे जाने का दावा किया गया है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

IDF ने बताया कि उसने और इजरायल सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। जिसमें सटीक खुफिया जानकारी और लक्षित हमले की रणनीति का उपयोग किया गया। IDF ने अपने आधिकारिक X पोस्ट में कहा 'अल-इस्सा ने हमास की सैन्य शक्ति के निर्माण, प्रशिक्षण और 7अक्टूबर के नरसंहार की योजना में अहम भूमिका निभाई थी।'

कौन है अल-इस्सा?

बता दें, हखम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा हमास के सैन्य विंग, इज्ज अद-दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड के संस्थापक सदस्यों में से एक था। वह वर्तमान में हमास के युद्ध सहायता मुख्यालय (कॉम्बैट सपोर्ट हेडक्वार्टर) का प्रमुख था। ाथ ही, हवाई व नौसैनिक हमलों की योजना बनाने में शामिल था। IDF के अनुसार, अल-इस्सा ने गाजा पट्टी में हमास की सैन्य क्षमता को बढ़ाने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संचालित करता था। इसके अलावा वह हमास के जनरल सिक्योरिटी काउंसिल का भी सदस्य था

IDF ने 07 अक्टूबर 2023 के हमले में अल-इस्सा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस हमले में हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल में घुसपैठ की, जिसमें सैकड़ों नागरिक मारे गए और कई बंधक बनाए गए। इसके अलावा अल-इस्सा हाल के दिनों में हमास की संगठनात्मक संरचना को पुनर्जनन करने की कोशिशों में भी सक्रिय था, जो इजरायली हमलों से प्रभावित हुई थी।

Leave a comment