Trump Nobel Peace Prize Claims: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार की दावेदारी की बात कही है। ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती महीनों में सात बड़े युद्धों को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इनमें से हर उपलब्धि के लिए उन्हें अलग-अलग नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप ने यह बयान 21 सितंबर को एक साक्षात्कार को दौरान दिया। जहां उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को व्यापारिक समझौतों से सुलझाने का श्रेय लिया और जोर देकर कहा कि उनके नेतृत्व में वैश्विक शांति की नई लहर उठी है।
ट्रंप के सात 'युद्ध समाप्ति' दावे
दरअसल, ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में दावा किया है कि उन्होंने सात बड़े युद्धों को खत्म किया, जो उनके अनुसार 'बड़े और महत्वपूर्ण' थे। उन्होंने कहा 'मैंने सात युद्ध रोके और वे बड़े थे भी। लोगों का कहना है कि छह, लेकिन सात हैं क्योंकि एक को कोई जानता ही नहीं।' इन दावों में आर्थिक दबाव, व्यापारिक प्रोत्साहन और नेताओं के साथ व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र है। ट्रंप ने उन सभी युद्धों के बारे में बताया, जो उनकी वजह से रुकें। इसलिए उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग की।
1. इजरायल-ईरान:जून 2025 में 12 दिनों के संघर्ष के बाद अमेरिकी हस्तक्षेप से युद्धविराम। ट्रंप ने इसे 'पूर्ण समाप्ति' बताया। लेकिन एक रिपोर्ट की मानें तो ईरान पुनर्गठन कर रहा है और निगरानी तंत्र की कमी है। इसलिए ट्रंप को कुछ श्रेय मिलता है।
2. भारत-पाकिस्तान:मई 2025 में चार दिनों की तनावपूर्ण स्थिति को व्यापार समझौतों से सुलझाया। ट्रंप का कहना है कि दोनों देशों के नेताओं के प्रति सम्मान और व्यापारिक सौदों ने इसे रोका। लेकिन भारत ने अमेरिकी मध्यस्थता को खारिज किया, जबकि पाकिस्तान ने ट्रंप की सराहना की।
3. रवान्डा-कांगो गणराज्य:जून 2025 में शांति समझौता, जो 2024 के युद्धविराम पर आधारित था। ट्रंप ने इसे दशकों पुराने संघर्ष का अंत बताया।
4. थाईलैंड-कंबोडिया:जुलाई 2025 में सीमा विवाद के एक सप्ताह के संघर्ष को टैरिफ वार्ताओं के दबाव से रोका।
5. आर्मेनिया-अजरबैजान:8 अगस्त 2025 को व्हाइट हाउस में शांति समझौता, जो 40 वर्ष पुराने विवाद को समाप्त करने का दावा।
6. मिस्र-इथियोपिया:ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम विवाद को सुलझाया, हालांकि कोई औपचारिक समझौता नहीं।
7. सर्बिया-कोसोवो:जून 2025 में संघर्ष की आशंका को रोका, जो उनके पहले कार्यकाल (2020) के आर्थिक समझौते पर आधारित।
Leave a comment