
Indonesia Bus Crash: इंडोनेशिया के द्वीप जावा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें लगभग 25 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा 22 दिसंबरकी आधी रात के बाद हुई, जब एक पैसेंजर बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 34 यात्री सवार थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के दौरान यात्रा बढ़ने के समय हुआ,
कहां-कैसे हुआ हादसा?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बस PO Cahaya Trans की थी, जो राजधानी जकार्ता से प्राचीन शाही शहर योग्यकार्ता जा रही थी। हादसा मध्य जावा प्रांत के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोलवे के कर्व्ड एग्जिट रैंप पर हुआ। रात लगभग 12:45बजे बस ने तेज गति से कर्व लिया, नियंत्रण खोया और कंक्रीट बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस एक तरफ पलट गई और कई यात्री सीटों से बाहर फेंक दिए गए या बस के अंदर फंस गए। रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब 40मिनट लगे। मौके पर ही 6लोगों की मौत हो गई, जबकि 10अन्य ने अस्पताल पहुंचते और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तो वहीं, करीब 18लोग घायल हुए, जिनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
शुरुआती जांच में तेज गति और ड्राइवर का नियंत्रण खोना मुख्य कारण लग रहा है। हालांकि, पूर्ण जांच चल रही है। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय ने खुलासा किया कि यह बस आधिकारिक रूप से अंतर-प्रांत बस सेवा (AKAP) के लिए रजिस्टर्ड नहीं थी और हालिया चेक में इसे ऑपरेशन के लिए अनफिट घोषित किया गया था। आखिरी वैध टेस्ट जुलाई 2025 में हुआ था और दिसंबर में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था।
Leave a comment