श्रीलंका की सियासत में आया नया भूचाल, पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे हुए गिरफ्तार

श्रीलंका की सियासत में आया नया भूचाल, पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे हुए गिरफ्तार

Ranil Wickremesinghe Arrested: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को कोलंबो में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब वे अपनी अध्यक्षता के दौरान व्यक्तिगत यात्रा के लिए सार्वजनिक फंड के दुरुपयोग के आरोपों के संबंध में बयान दर्ज कराने आए थे।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को 22 अगस्त को पुलिस ने सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया है। विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी से श्रीलंका की राजनीति में एक बड़ा उथल-पुथल मच गया। क्योंकि विक्रमसिंघे एक प्रमुख राजनेता रहे हैं। जिन्होंने देश के आर्थिक और राजनीतिक संकट के दौर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

किस कारण हुई गिरफ्तारी? 

ताजा जानकारी के अनुसार, रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, यह मामला उनके राष्ट्रपति कार्यकाल (2022-2024) के दौरान वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित था। श्रीलंका में 2022 के आर्थिक संकट के दौरान विक्रमसिंघे ने कार्यवाहक राष्ट्रपति और फिर पूर्णकालिक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। इस दौरान उन्होंने कई आर्थिक सुधार लागू किए। जिनमें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ ऋण पुनर्गठन और आर्थिक स्थिरीकरण के उपाय शामिल थे।

बता दें, साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में विक्रमसिंघे ने हिस्सा लिया, लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे। नेशनल पीपल्स पावर (एनपीपी) गठबंधन के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने भारी जीत हासिल की। दिसानायके ने भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था और उनकी जीत को जनता की बदलाव की मांग के रूप में देखा गया।

Leave a comment