Search KhabarFast

Press ESC to close

भूकंप से हिली बांग्लादेश की धरती, भारत में भी महसूस हुए झटके; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

भूकंप से हिली बांग्लादेश की धरती, भारत में भी महसूस हुए झटके; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Bangladesh Earthquake: आज रविवार दोपहर बांग्लादेश के उत्तर-पूर्वी इलाके में एक मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसने पूरे देश को हिला दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिलहेट जिले के चटक क्षेत्र के पश्चिम में लगभग 10 किलोमीटर दूर था। भूकंप का समय स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:19 बजे (GMT +6) के आसपास था, जिसके बाद ढाका, चटगांव और सिलहेट समेत कई शहरों में हल्के झटके महसूस किए गए। 

बांग्लादेश मौसम विभाग (बीएमडी) के अनुसार, यह भूकंप सतह के करीब था, जिस कारण इसका असर व्यापक क्षेत्र में फैला। सिलहेट के सुनामगंज क्षेत्र में सबसे ज्यादा झटके महसूस हुए, जहां स्थानीय लोग घबरा गए। हालांकि, अभी तक कोई बड़ी क्षति या हताहत की खबर नहीं आई है। विभाग ने लोगों को शांत रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

भारत में भी हिली धरती

बांग्लादेश में आए भूकंप का असर भारत पर भी देखने को मिला। भूकंप के केंद्र के निकट होने के कारण भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में भी झटके महसूस किए गए। यहां दोपहर 11:49 बजे (IST) के आसपास हल्की कंपन हुई, लेकिन कोई नुकसान या हादसा दर्ज नहीं किया गया। मेघालय-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित गांवों में लोग बाहर निकल आए, और स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया। इसके अलावा, गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भी दो छोटे झटके महसूस किए गए, हालांकि इनकी तीव्रता न्यूनतम थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ओमान से सीधे पाकिस्तान लौट रहे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका के साथ शांति वार्ता का खाका तैयार!

Iran Foreign Miniter:ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान की राजधानी मस्कट से रवाना होकर पाकिस्तान लौट रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि मॉस्को जाने से पहले वे एक बार फिर पाकिस्तान वह पाकिस्तान जाएंगे। बताया जा रहा है कि अराघची के पाकिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित नूर खान हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। एक रिपोर्ट मुताबिक, उनका निजी विमान 'मेराज' तेहरान से उड़ान भर चुका है और कुछ ही देर में वह पाकिस्तान पहुंचेंगे।

ट्रंप ने फिर दोहराया सीजफायर का राग, कहा-भारत-पाक जंग मैंने रोकी, खुद को बताया हीरो

Trump statement on India-Pakistan: भारत के पाकिस्तान खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को करीब 1 साल होने जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सीजफायर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने आठ लड़ाइयां खत्म कीं। लगभग हर मामले में, उन्होंने मुझे थैंक यू लेटर भेजे और नोबेल कमेटी को लेटर भेजे। भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव को मैंने रुकवाया। इस मामले में पाकिस्तान के पीएम ने कहा, मैंने 30 से 50 मिलियन जानें बचाईं। लेकिन यह इससे ज़्यादा भी हो सकता था। दो न्यूक्लियर देश एक-दूसरे से भिड़ रहे थे। 11 हवाई जहाज मार गिराए गए। मैंने इसे टैरिफ लगाकर हल किया। मैंने कहा, अगर तुम लड़ते रहे तो मैं तुमसे टैरिफ चार्ज करूंगा।

India-NZ FTA: 100% फ्री ड्यूटी, वाइन-कीवी होगी सस्‍ती...भारत-न्‍यूजीलैंड डील से निवेश और एक्सपोर्ट को मिलेगी नई रफ्तार

India New Zealand FTA 2026: भारत और न्यूजीलैंड आज सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। यह समझौता भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड में 100% ड्यूटी-फ्री पहुंच प्रदान करेगा। इस डील को दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast