
India-Pakistan Tension: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस हमले की सारी जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। कई देशों ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की है और भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। इस बीच, अमेरिका ने भी भारत का साथ देने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘ग्रीन सिग्नल’ दे दिया है।
अमेरिका ने दिखाई हरी झंडी
पहलगाम हमले को लेकर कुछ समाचार पत्रों में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए ‘ग्रीन सिग्नल’ दे दिया है। अमेरिकी सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने हमले की निंदा करते हुए ऐलान की है। उन्होंने ऐलान किया है कि ट्रंप सरकार भारत को संसाधनों के साथ मदद करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ एकजुटता जताई और आतंकियों को पकड़ने में सहायता की बात कही है।
इस मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन का भी एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भारत को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई का पूरा अधिकार है और हम भारत के साथ है। बता दें, अमेरिका के इस बयान से पाकिस्तान की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है।
Leave a comment