
NEW DELHI: पॉपुलर सुपर स्टार अल्लू अर्जुन पर्यावरण के प्रति एकसमर्पित प्रेमी रहे हैं।जो अक्सर पर्यावरण को लेकर अपने पोस्ट अपने विचारों से लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने इस बार फिर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे को पानी देते हुए एक पोस्ट साझा किया है, और अपने फैंस को पर्यावरण को बैहतर बनाने का संदेश दिया है।
यहां तक कि अभिनेता को उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें विभिन्न प्रकार के पौधे और फूलों के गमलें भेट किए हैं। देश को रहने के लिए एक हरा-भरा स्थान बनाने के लिए उनके प्यार और जुनून से प्रेरित होकर, अभिनेता ने पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों में सक्रिय रूप से भाग लिया है। विश्व पर्यावरण दिवस को चिह्नित करने के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर इस अवसर पर एक पोस्ट साझा किया। अल्लू ने एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें एक पौधे को पानी देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हैप्पी वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे। आइए हम सब अपना छोटा सा योग दान दें… "
उन्हें शूटिंग के दौरान आसपास की सफाई सुनिश्चित करने वाले व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है।अभिनेता को तेलंगाना वन विभाग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी नियुक्त किया गया था, जो राज्य की जैव विविधता को बढ़ावा दे रहा था और उसकी रक्षा कर रहा था।
Leave a comment