मस्क का बढ़ता प्रभाव ट्रंप के लिए खतरा? अमेरिका के सबसे बड़े सर्वे में हुआ खुलासा

मस्क का बढ़ता प्रभाव ट्रंप के लिए खतरा? अमेरिका के सबसे बड़े सर्वे में हुआ खुलासा

Donald Trump News: अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन को सत्ता से हटाने के लिए एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था। मस्क की मदद से ट्रंप फिर से सत्ता में आए और बदले में उन्हें व्हाइट हाउस में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई। ट्रंप प्रशासन ने मस्क को सरकारी दक्षता विभाग का प्रमुख नियुक्त किया।

हाल ही में हुए एक सर्वे ने ट्रंप की चिंता बढ़ा दी है। सीएनएन द्वारा किए गए इस सर्वे में दावा किया गया कि मस्क, ट्रंप के लिए ‘भस्मासुर’ साबित हो सकते हैं।सर्वे में 54प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है कि मस्क सरकारी फैसलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों की छंटनी हो रही है, जो भविष्य में प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित कर सकती है। वहीं, 42प्रतिशत लोगों का मानना है कि ट्रंप के फैसले अमेरिकी जनता के लिए अधिक फायदेमंद नहीं हैं।

अराजकतासे जोड़ा जा रहा ट्रंप का नाम

सर्वे में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में अमेरिकी नागरिकों ने ट्रंप को ‘अराजकता’ शब्द से जोड़कर सबसे ज्यादा सर्च किया है। बीते कुछ समय में ‘अराजक’ और ‘ट्रंप’ शब्द की खोज में 320प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

मस्क पर नियंत्रण की तैयारी में ट्रंप

ट्रंप अब मस्क के बढ़ते प्रभाव को सीमित करने की रणनीति बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्क के फैसले ही अंतिम नहीं होंगे। शुरुआत में ट्रंप ने उन्हें काम करने की पूरी छूट दी थी, लेकिन अब वे कुछ सख्त नियम लागू कर रहे हैं।

पहले मस्क व्हाइट हाउस में टी-शर्ट पहनकर जाते थे, लेकिन अब उन्हें कोट पहनने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, हाल ही में मस्क और विदेश मंत्री रुबियो के बीच छंटनी के मुद्दे पर ट्रंप की मौजूदगी में तीखी बहस हुई। इसके बाद ट्रंप ने सरकारी छंटनी प्रक्रिया पर रोक लगाने की घोषणा की।

Leave a comment