
Donald Trump Oath Ceremony Date 2025: 20 जनवरी को दुनिया की नजरें अमेरिका की ओर होंगी। इस दिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। खबरों के अनुसार, ट्रंप अपने शपथ ग्रहण समारोह में दो बाइबलों का उपयोग करेंगे। पहली बाइबल, जो कि 1953 का संशोधित मानक संस्करण है, ट्रंप की मां ने उन्हें 1955 में दी थी। यह बाइबल उस समय दी गई थी जब ट्रंप ने न्यूयॉर्क के जमैका स्थित संडे चर्च स्कूल से ग्रेजुएशन किया था। इस बाइबल के कवर पर ट्रंप का नाम लिखा हुआ है।
वहीं दूसरी बाइबल, जिसे लिंकन बाइबल कहा जाता है, 1861में अमेरिका के पहले राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अपने शपथ ग्रहण में इस्तेमाल की थी। यह बाइबल अब तक केवल तीन बार इस्तेमाल की गई है। पहली बार, 1861में लिंकन ने इसका उपयोग किया था। फिर, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे दो बार प्रयोग किया। तीसरी बार, 2017में डोनाल्ड ट्रंप ने इस बाइबल से शपथ ली थी। अब, ट्रंप फिर से इसी बाइबल से शपथ लेंगे।
जेडी वेंस भी करेंगे पारिवारिक बाइबल का उपयोग
ट्रंप के बाद, अमेरिका के उपराष्ट्रपति के लिए चुने गए जेडी वेंस भी अपनी शपथ में अपने पारिवारिक बाइबल का इस्तेमाल करेंगे। यह बाइबल उन्हें उनकी मां ने दी थी। इसे उनकी नानी ने उनकी मां को दिया था। 22सितंबर 2003को उनकी मां बोनी ने यह बाइबल उन्हें दी थी। यह बाइबल किंग जेम्स संस्करण है।
शपथ ग्रहण समारोह में 40साल बाद बदलाव
इस बार ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का स्थान 40 साल पहले हुए एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण से मिलता-जुलता होगा। 1985 में, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने ठंड के कारण रोटुंडा में भाषण दिया था। पहले यह समारोह यूएस कैपिटल के बाहर नेशनल मॉल में होना था। ट्रंप ने घोषणा की है कि वह भी अपने शपथ ग्रहण भाषण को रोटुंडा में देंगे, जैसा कि 1985 में रोनाल्ड रीगन ने किया था।
Leave a comment