World Cup (SA vs NED): इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, महज 3 दिन में दूसरा बड़ा उलटफेर; नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात

World Cup (SA vs NED): इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, महज 3 दिन में दूसरा बड़ा उलटफेर; नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात

नई दिल्ली: भारत में खेले जा रहे विश्व कप में बीते दिन (17 अक्टूबर) दूसरा उलटफेर देखने को मिला। नीदरलैंड ने खतरनाक दिख रही साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हरा दिया। साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विजयी अभियान को भी रोक कर टूनार्मेंट में पहली जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पर साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी करने नीदरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। 100 रनों के अंदर में उनकी आधी टीम वापस पवेलियन लौट चुकी थी।  नीदरलैंड ने 82 रनों पर 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने तूफानी पारी खेलते हुए 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी में 10 चौके और 1 छक्के लगाए। साथ ही टीम का 245 रनों तक पहुंचा दिया। बारिश के वजह से मैच 43 ओवर कर दिया गया था।

महज 89 गवाएं 5 विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। महज 89 रनों पर उन्होंने अपने 5 विकेट खो दिए थे। डेविड मिलर ने कुछ देर तक पारी को संभाले रखा। लेकिन वो भी 43 रनों आउट हो गई। साथ ही केशव महाराज ने भी नीदरलैंड के गेंदबाजों के आगे कुछ देर तक संघर्ष किया। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और पूरी टीम के 207 रन ही बना सकी। साथ ही एक बार फिर बड़े उलटफेर का शिकार हो गई।

नीदरलैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। लोगान वैन बीक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किया। बास डी लीडे, रूलोफ़ वान डेर मेरवे और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 विकेट अपने नाम कर टीम को एक बड़ी जीत दिला दी।  

विश्व कप के इतिहास की तीसरी जीत

आपको बता दें कि विश्व कप के इतिहास में नीदरलैंड्स की तीसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले नामिबिया (2003) और स्कॉटलैंड (2007) को हराया था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका टीम पर जीत करना नीदरलैंड्स के लिए किसी सपने से कम नहीं है।    

Leave a comment