World Cup 2023: विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन खिलाडियों को मिली जगह

World Cup 2023: विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन खिलाडियों को मिली जगह

नई दिल्ली:  विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। एक बार फिर टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई है। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। आपको बता दें कि इन दिनों टीम इंडिया एशिया कप खेल रही है। इसी बीच बीसीसीआई ने विश्व कप के लिए टीम का चयन कर दिया है।

इस साल विश्व कप का आयोजन भारत में होने वाला है। इसका आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। साथ ही विश्व कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं भारत का पहला मुकाबला ऑस्टेलिया से चेन्नई में खेला जाएगा। यह मैच 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 

 एक नजर डाले, वर्ल्ड कप 2023 के लिए चयन हुई भारतीय टीम पर 

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर

इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

 आपको बता दें इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि भारत विश्व कप की मेजबानी अकेला कर रहा है। इससे पहले उसने 1987, 1996 और 2011 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी।

Leave a comment