World Cup2023 (IND VS NZ): सेमीफाइनल से पहले रोहित और कोहली को इस बात की चिंता!, डरा रहा हैं उनका ये रिकॉर्ड

World Cup2023 (IND VS NZ):  सेमीफाइनल से पहले रोहित और कोहली को इस बात की चिंता!,  डरा रहा हैं उनका ये रिकॉर्ड

World Cup2023 (INDVSNZ):  वर्ल्ड कप में आज पहले सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा।  इस मैदान पर टॉस अहम भूमिका निभा सकती है। इस पिच पर रनों की जबरदस्त बरसात होती है। ये पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होती है। लेकिन गेंदबाजों को लिए ये मैदान 'कब्रगाह कहलाता है।

वानखेड़े के मैदान पर शुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। लेकिन उसके बाद इस पिच गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं होता। इसके साथ ही छोटी ब्राउंड्री होने के कारण ये मैदान स्पिनरों के लिए चुनौती पूर्ण होता है। इस मैदान पर हर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।  इस पिच पर हर टीम रनों का पीछा करना चाहता  है। हालंकि इस मैदान अगर गेंदबाज अच्छी लाइन लेंग्थ के साथ गेंदबाजी करता है। तो उसे जरूर सफलता मिलेगी। साथ ही बल्लेबाज को भी परेशान में डाल सकता है।  

डरा रहा विराट कोहली का ये रिकॉर्ड

पिछले 10 सालों से भारतीय टीम किसी भी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर पाई है। इस मैच पूरे विश्व की निगाहें विराट और रोहित शर्मा पर होगी। क्योंकि पिछले 10 साल के इतिहास को बदलने के लिए दोनों का चलना बेहद जरूरी है। लेकिन सेमीफाइनल में दोनों का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। विराट को कोहली अबतक 3 विश्व कप का सेमीफाइनल का मुकाबला खेल चुके है। उनमें महज 11 रन ही बना सके है।

रोहित शर्मा को भूलना होगा पिछला रिकॉर्ड

वहीं रोहित शर्मा 2 बार सेमीफाइनल का मुकाबला खेल चुके है। वहीं जिसमें 2015 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 रनों की पारी खेली है। वहीं 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 1 रन पर आउट हो गए थे। सेमीफाइन में दोनों का प्रदर्शन एक चिंता का विषय है। अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल को जीत दर्ज करनी है  तो उन्हें पिछले रिकॉर्ड को भूल कर नया इतिहास लिखना होगा।

 

Leave a comment