World cup 2023 IND VS SL: शमी ने हासिल किया नया कीर्तिमान, 2011 विश्व कप के गेंदबाज से छीना ताज

World cup 2023 IND VS SL: शमी ने हासिल किया नया कीर्तिमान, 2011 विश्व कप के गेंदबाज से छीना ताज

World cup 2023 IND VS SL: विश्व कप में भारत के विजयी रथ को श्रीलंका की टीम नहीं रोक पाई। ग्रुप मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों से हरकर जीत रच दिया है। लकाई टीम महज 55 रनों पर आउट हो गई। इस मैच में शमी श्रीलंका के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। इसी के साथ उन्होंने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

मोहम्मद शमी ने विश्व कप में अपने 45 विकेट कर पूरे कर लिए है। साथ ही विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी भी बन गए है। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहीर खान ने 44 विकेट अपने नाम किए है। मोहम्मद शर्मी ने महज 14 पारियों में ये कारनाम करके दिखाया है। वहीं जहीर खान ने 23 पारियों में ये कारनाम करके दिखाया था। वहीं तीसरे स्थान जवगल श्रीनाथ मौजूद है। उन्होंने 33 पारियों में 44 विकेट अपने किए है।

मोहम्मद शमी ने 5विकेट किए अपने नाम

भारत ने श्रीलंका को 358 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 55 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के साथ ही श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। श्रीलंका की ओर से कसुन राजिथा ने 14 रन, एंजेलो मैथ्यूज ने 12 रन और महीश तीक्षाना ने 12 रन बनाए। टीम के पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए।

Leave a comment