World Cup 2023: धर्मशाला में खत्म हुआ 20 साल का सूखा, भारत और न्यूजीलैंड के मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड; जानिए

World Cup 2023: धर्मशाला में खत्म हुआ 20 साल का सूखा, भारत और न्यूजीलैंड के मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड; जानिए

नई दिल्ली:  विश्व कप में रविवार को खेले गए बेहतरीन मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। साथ ही टीम ने 20 साल के सूखे को भी खत्म कर दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में नंबर के पायदान पर आ चुकी है। इस मैच में पहले मोहम्मद शमी ने शानदार ने गेंदबाजी कर 5 विकेट अपने नाम किए। साथ ही एक बार फिर मैदान पर विराट ने अपना जलवा दिखाया।  

धर्मशाला में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले ने टीम इंडिया ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड को मात दी। इस मैच में मोहम्मद शमी और विराट कोहली जीत के हीरो रहे। शमी ने आखिरी के ओवरों में 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। वहीं विराट कोहली ने 95 रनों की बेहतरीन पारी खेल कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसके साथ ही मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने।

आइए जानते हैं इनके बारे में...

विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम के साथ ऐसा पहली बार हुआ कि जब कीवी गेंदबाजों को पावरप्ले में कोई विकेट नहीं मिला है। न्यूजीलैंड के इस रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पानी फेर दिया। उन्होंने 71 रनों की शानदार पारी खेली।

2 धर्मशाला पर पहली बार चेज बड़ा टारगेंट

धर्मशाला के मैदान पर पहली बार इतना बड़ा टारगेट चेज किया गया है।  इस पहले 2013 में 227 रनों का लक्ष्य भारत ने चेज किया था। 

3. कपिल देव को शमी ने पछाड़ दिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर शमी ने इतिहास रच दिया। साथ ही उन्होंने कपिल देव को पछाडते हुए रिकॉर्ड बना दिया। मोहम्मद शमी ने विश्व कप में 2 विकेट पांच विकेट लेने का कारनामा अपने नाम किया।

4. शुभमन गिल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के मैच में भले शुभमन गिल ने बड़ी पारी ने खेली। लेकिन फिर भी उन्होंने हाशिम अमला का रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शुभमन गिल ने 38 पारियों में 2 हजार रन बना लिए। हाशिम अमला ने 40 पारियों में 2000 रन बनाए थे।

5. विश्व कप में सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड

विश्व कप में मोहम्मद शमी के अलावा किसी भी भारतीय गेंदबाज ने 2 से ज्यादा बार 4 विकेट नहीं ले सका है। 

 

Leave a comment