2007 का गम भूला नहीं हिन्दुस्तान, आज पुणे में फिर होगा भारत और बांग्लादेश का आमना-सामना

2007 का गम भूला नहीं हिन्दुस्तान, आज पुणे में फिर होगा भारत और बांग्लादेश का आमना-सामना

World Cup 2023 Ind VS Ban:  विश्व कप में आज भारत अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेगा। टीम इंडिया ने अपने 3मुकाबलों में जीत दर्ज कर 6अंक हासिल कर लिए है। वहीं उसका चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ आज महाराष्ट्र के पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में भारत को सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि बांग्लादेश ने कई बार विश्व कप बड़े उलटफेर किए है। जिसमें एक बार भारत को भी मात दी है।

इस विश्व कप में भले ही बांग्लादेश ने एक जीत दर्ज की है। वहीं दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। अभी तक बांग्लादेश ने 2 अंक के साथ 7वें पायदान पर मौजूद है। पहले मुकाबले में उन्होंने अफगानिस्तान को हरा कर पहली जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के हाथों बांग्लादेश को हार झेलनी पड़ी थी।

आइए जानते है विश्व कप में बांग्लादेश ने कब-कब बड़ा उलटफेर किया

साल 2019बांग्लादेश के लिए काफी खास था। इस वर्ष उन्होंने कई बड़ी टीमों को मात दी थी। जिसमें साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीमें शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने 2015के विश्व कप में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था। साथ ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

2007 में भारत को दी मात

इसके साथ ही उन्होंने 2007में भारत को हरा कर विश्व से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं दूसरे दौरे में अपनी जगह पक्की कर ली है।  इसके साथ ही बांग्लादेश ने 1999के विश्व कप में पाकिस्तान को 62रनों से हराकर पहली बार उलटफेर किया था।

बांग्लादेश को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता

इन आंकडों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। वहीं भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना ही होगा। वहीं भारत बांग्लादेश को नजर अंदाज करना महंगा भी पड़ सकता है। 

Leave a comment