बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसा, शेख मुजीबुर्रहमान के घर में लगाई गई आग

बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसा, शेख मुजीबुर्रहमान के घर में लगाई गई आग

Bangladesh Voilence: बांग्लादेश में 6 फरवरी को प्रस्तावित अवामी लीग के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले हिंसा भड़क गई है। राजधानी ढाका समेत कई शहरों में हालात बिगड़ चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने ढाका के धानमंडी इलाके में स्थित शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर हमला कर दिया।

बता दें कि, हमलावर बुलडोजर के साथ पहुंचे और शेख मुजीबुर्रहमान के घर में आग लगा दी। इस घटना के बाद हजारों अवामी लीग समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 6 फरवरी को अपने कार्यकर्ताओं से सड़कों पर उतरने की अपील की थी।

अवामी लीग की प्रदर्शन की योजना

अवामी लीग गुरुवार को बांग्लादेश में परिवहन व्यवस्था को ठप करने और कई शहरों में हाईवे जाम करने की तैयारी में थी। पार्टी ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली मौजूदा अंतरिम सरकार और अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया था।

बिगड़ते हालात, उपद्रवियों ने मचाई तोड़फोड़

प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले बांग्लादेश में हालात गंभीर हो गए हैं। 'ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, उपद्रवी जबरन शेख मुजीबुर्रहमान के आवास में घुस गए। जानकारी के मुताबिक, यह विरोध पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक ऑनलाइन भाषण के बाद शुरू हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने धानमंडी 32 में बुलडोजर मार्च निकालने की योजना बनाई थी। पहले उन्होंने रात 9 बजे घर को ध्वस्त करने की धमकी दी, लेकिन बाद में रात 8 बजे ही हमला कर दिया। वे एक रैली के रूप में पहुंचे, मुख्य गेट तोड़ा और अंदर घुसकर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

Leave a comment