
Elon Musk Targeted George Soros: अमेरिकी निवेशक जॉर्ज सोरोस का नाम भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी विवादों में है। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोरोस को सम्मानित किया था, जिसके बाद एलन मस्क ने सवाल उठाए थे। अब मस्क ने सोरोस को मानवता का दुश्मन करार दिया है।
बता दें कि,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मस्क ने एक न्यूज रिपोर्ट शेयर की। इसमें यूएन के इजरायल प्रतिनिधि ने जॉर्ज सोरोस पर हमास के समर्थक एनजीओ को फंड करने का आरोप लगाया था। मस्क ने लिखा, "जॉर्ज सोरोस की मानवता के प्रति नफरत में इज़राइल भी शामिल है।"
पहले भी दिखा था मस्क का गुस्सा
एलन मस्क ने पहले भी सोरोस पर गुस्सा जाहिर किया था। कुछ समय पहले, जब जो बाइडन ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' के लिए 19नामों का एलान किया था, तो उसमें जॉर्ज सोरोस का नाम भी था। मस्क ने इसे हास्यास्पद बताया और एक मीम शेयर किया। इस मीम में बाइडन को स्टार वार्स फिल्म के विलेन डार्थ सिडियस को मेडल पहनाते हुए दिखाया गया था।
जॉर्ज सोरोस कौन हैं?
जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी अरबपति हैं। 1992में शॉर्ट सेलिंग के जरिए उन्होंने बैंक ऑफ इंग्लैंड को आर्थिक संकट के कगार तक पहुंचा दिया था। उनका जन्म हंगरी में एक यहूदी परिवार में हुआ था। सोरोस ने शेयर मार्केट में निवेश कर करीब 44अरब डॉलर की संपत्ति बनाई है।
सोरोस का सामाजिक कार्य और विवाद
1979में, सोरोस ने 'ओपन सोसाइटी फाउंडेशन' की स्थापना की थी। यह संगठन लोकतंत्र और मानवाधिकार के काम करता है। लेकिन, सोरोस और उनका यह संगठन हमेशा से दक्षिणपंथियों के निशाने पर रहा है। भारत में भी उन पर कांग्रेस से संबंध होने के आरोप लगते रहे हैं।
यह विवाद अब और बढ़ता हुआ दिख रहा है और सोरोस की गतिविधियाँ समाज और राजनीति में नए सवाल खड़े कर रही हैं।
Leave a comment