Search KhabarFast

Press ESC to close

‘...ना रही घाट की’, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने पर महिला को मिली खौफनाक सजा

‘...ना रही घाट की’, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने पर महिला को मिली खौफनाक सजा

woman died during treatment:  सोशल मीडिया और खबरों में अक्सर लिव इन रिलेशनशिप की बातें सुनने को मिलती है। वहीं लिव इन रिलेशनशिप की शुरूआत तो प्यार, मोहब्बत से होती है लेकिन उसका अंत खौफनाक तरीके से किया जाता है। आप लोगों ने श्रद्धा हत्याकांड के बारे में तो पता ही होगा जिसमें श्रद्धा अपने प्रेमी आफताब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या करके 35 टुकड़ों में बांट दिया था।इस दौरान दिल्ली से एक और घटना सामने आई है जहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली जिंदा जलाई गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

10 दिन से लड़ रही थी जिंदगी और मौत की जंग

मामला दिल्ली के अमन विहार इलाके की है। जहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली जिंदा जलाई गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत का आरोप प्रेमी पर लगा है। दरअसल अमन विहार में एक महिला अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला शादीशुदा थी , लेकिन उसने 6 साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था और पिछले 6 सालों से वह लिव इन रिलेशनशिप मे रह रही थी। महिला के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा छोड़े हुए पति का है।

प्रेमी ने महिला के ऊपर डाला तारपीन का तेल

पुलिस जांच मे पता चला है कि लिव इन रिलेशनशिप में जब महिला रहने लगी उसके कुछ समय बाद ही दोनों में लड़ाई शुरू हो गई थी। आस-पास के लोगों ने बताया कि मोहित और महिला की किसी-न-किसी बात को लेकर अक्सर लड़ाई होती रहती थी। वहीं 10 दिन पहले महिला ने मोहित को दोस्त के घर ड्रग्स देते देख लिया जिसके बाद दोनों में लड़ाई हुई और मोहित ने महिला के ऊपर तारपीन का तेल डाल दिया। जिससे महिला जल गई। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, 10 दिन तक महिला मौत और जिंदगी से जंग लड़ती रही,लेकिन वह जिंदगी से हार गई और 10 दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast