
Husband Killed His Wife: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रद्युम्न नाम के व्यक्ति ने अपनी दो प्रमेकिओं के साथ मिलकर पत्नी को एनेसेथीसिया का इंजेक्शन देकर मार डाला। ये घटना भुवनेश्वर के भरतपुर थाना इलाके की है।
दरअसल, 28 अक्टूबर को प्रद्युम्न दास ने अपनी पत्नी सुभश्री को लेकर भुवनेशर के कैपिटल अस्पताल इलाज कराने गया था। उस वक्त प्रद्युम्न ने डॉक्टर को बताया था कि सुभश्री ने आत्महत्या का प्रयास किया है। हालांकि, जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने सुभश्री को मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद प्रद्ययुम्न ने 28 अक्टूबर को ही पुलिस थाने में आत्महत्या की शिकायत दर्ज कराई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा
इस मामले में ओडिशा पुलिस ने भी बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। वहीं, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस अधिकारी हक्के-बक्के रह गए। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि महिला के हाथ और गले पर काले धब्बे के निशाना थे। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह एनेस्थीसिया के ओवरडोज होना बताया गया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रद्युम्न से पूछाताछ की थी। जिसके बाद प्रद्युम्न ने अपनी पत्नी को एनेस्थीसिया के ओवरडोज देने की बात कबूल कर ली थी।
प्रेमिकाओं के साथ मिलकर की हत्या
दरअसल शादीशुदा प्रद्युम्न का कई लड़कियों से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही प्रद्युम्न की पत्नी सुभश्री को मिली, तो सुभाश्री और प्रद्युम्न में बराबर लड़ाई होने लगी। वहीं, लड़ाई झगड़े के कारण सुभश्री 8 महीने से अपने मायके में रह रही थी। जिसके बाद 28 अक्टूबर को प्रद्युम्न ने सुभाश्री को मीठी-मीठी बातों में फंसाकर अपने घर पर बुलाया और अपनी प्रेमिकाओं के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
Leave a comment