Search KhabarFast

Press ESC to close

Winter Session 2025: तंबाकू प्रोडक्ट्स पर नई मार! लोकसभा में बिल पास, सुरक्षा का बजट होगा मजबूत

Winter Session 2025: तंबाकू प्रोडक्ट्स पर नई मार! लोकसभा में बिल पास, सुरक्षा का बजट होगा मजबूत

Winter Session 2025: इन दिनों संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस सत्र के दौरान लोकसभा में हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल पास हो गया। इस बिल के कानून बन जाने के बाद सिगरेट-पान मसाला जैसी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ जाएगा। बिल को लेकर लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस टैक्स से आने वाला बजट नेशनल सिक्योरिटी के लिए इस्तेमाल होगा।

हेल्थ सिक्योरिटी नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल के पास होने के बाद सिगरेट और पान मसाला चीजें महंगी हो जाएंगी। संसद में दो दिनों तक बिल को काफी लंबी बहस हुई, फिर बिल पास हो गया। इस पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'कारगिल लड़ाई तैयारी की कमी की वजह से हुई। आर्मी जनरलों ने बताया था कि 1990 के दशक की शुरुआत से बजट की कमी की वजह से आर्मी के पास सिर्फ 70-80% ऑथराइज़्ड हथियार, गोला-बारूद और इक्विपमेंट थे। हम नहीं चाहते कि भारत में वह स्टेज फिर कभी वापस आए।

मिनिस्ट्री का फोकस लोगों की हेल्थ से जुड़ी रिस्क को कम करना है- सीतारमण

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये बिल पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का रास्ता खोलता है। मिनिस्ट्री का फोकस लोगों की हेल्थ से जुड़ी रिस्क को कम करना है। ये सेस नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े फ्रंट पर भी मदद देगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई अहम मुद्दों पर सरकार की पोजीशन साफ की। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया हाई टेक वार का दौर है। प्रिसिजन वेपन्स, स्पेस एसेट और साइबर ऑपरेशन जैसे सेक्टर बहुत महंगे हैं। कारगिल में भारत को इसलिए नुकसान हुआ क्योंकि सेना के पास बजट की कमी से सिर्फ 70 से 80 प्रतिशत हथियार और गोला बारूद था। उन्होंने कहा कि देश दोबारा उस हालात में नहीं जाना चाहता।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast