
Lawrence Bishnoi: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का साम्राज्य लगातार फैलता जा रहा है। उसके गैंग न सिर्फ छोटे लोगों को बल्कि वीवीआईपी को भी अपना निशाना बना रहा है। इसी बीच NIA ने गैंगेस्टर लारेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार समेत कई कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
एनआईए ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि बिश्नोई गैंग का नेक्सेस लगातार फैल रहा है। उसने भी अपना नेटवर्क ठीक वैसे ही खड़ा किया है। जैसे 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम ने छोटे-मोटे अपराध करते हुए अपना नेटवर्क खड़ा किया है। आपको बता दें कि दाऊद इब्राहिम ने ड्रग तस्करी, टारगेट किलिंग और एक्सटोर्शन के जरिए अपना साम्राज्य फैलाया। उसके बाद D कंपनी बनाई। उसके बाद पाकिस्तानी आतंकी संगठन से साठगांठ किया। कुछ इसी तरह बिश्नोई गैंग छोटे-मोटे अपराधों की शुरूआत की। उसके बाद दुनिया को अपनी ताकत दिखा रहा है।
700 से ज्यादा शूटर बिश्नोई गैंग के पास
कनाडा पुलिस और भारतीय जांच एजेंसी के वांटेड सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ बिश्नोई गैंग की कमान संभाल रहा है। एनआईए ने बताया है कि बिश्नोई गैंग में 700 से ज्यादा शूटर हैं, जिसमें 300 अकेले पंजाब से हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के जरिए बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का प्रचार कराया गया। एनआईए ने कहा कि बिश्नोई गैंग ने साल 2020-21 तक करोड़ों रुपए एक्सटोर्शन से कमाए और वो पैसा हवाला के जरिए विदेश भेज दिया।
बिश्नोई गैंग में क्षेत्र के अधार पर सौंपी कमान
गोल्डी बराड़ कनाडा, पंजाब और दिल्ली में गैंग कि जिम्मेदारी को संभालता है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और अमेरिका में रोहित गोदारा गैंग की कमान संभालता है। पुर्तगाल, दिल्ली एनसीआर, महाराष्ट्र, बिहार और पश्विम बंगाल की कमान अनमोल बिश्नोई को दिया गया है। वहीं, काला जठेड़ी हरियाणा और उत्तराखंड में गैंग के कामकाज को देखता है। पूरे गैंग की रिपोर्ट सीधे साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को दी जाती है।
Leave a comment