दिल्ली AIIMS में AI की मदद से मिलेगा रोगो से छुटकारा,नतीजे आ रहे सफल

Artifical Intelligence : देश के अलग-अलग क्षेत्रों में Artifical Intelligence (AI) के प्रयोग को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। वहीं अब चिकित्सा क्षेत्रों में भी चिकित्सकों द्वारा मरीजों के इलाज में AI की काफी मदद ली जा रही है और इसके शुरुआती नतीजे भी काफी अच्छे रहे हैं। दिल्ली AIIMS के Neurology विभाग में 50 लकवा ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए AI का ट्रायल किया गया जिसकी मदद से 1 महीने में उन मरीजों को रोग से काफी ज्यादा निजात दिलाने में सफलता पाई गई है। वहीं दूसरी ओर सामान्य चिकित्सा विधि से लकवा ग्रस्त मरीजों को ठीक होने में लगभग 8 महीने का समय लग जाता है।
सिर्फ एक महीने में ठीक हुए मरीज
बता दें कि, AI का लकवाग्रस्त मरीजों पर ट्रायल सफल रहा है। दिल्ली AIIMS से मिली जानकारी के अनुसार 50 मरीजों पर इसका ट्रायल किया गया था, जिन्हें AI की मदद से एक महीने में रोग मुक्त करने में सफलता पाई गई है। वहीं, अब दिल्ली AIIMS द्वारा अलग-अलग विभागों में इसके विस्तार करने पर काम किया जा रहा है जिसकी मदद से विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को कम से कम समय में ठीक किया जा सके। बता दें कि, दिल्ली AIIMS के साथ-साथ राजधानी के अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में भी अब AI की मदद से रोगों का इलाज करने की व्यवस्था को शुरू करने पर काफी ज्यादा जोर दिया जा रहा है और जल्द ही अलग-अलग विभागों में इसकी मदद ली जाएगी।
ब्रेन स्ट्रोक वाले मरीजों को भी मिलेगी राहत
बता दें कि, दिल्ली AIIMS द्वारा ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की पहचान के लिए भी AI का प्रयोग किया जा रहा है। इसमे उपचार के लिए जांच विधि, फोटो, लक्षण व दूसरी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को अपलोड करने के बाद मरीज की पहचान की जा सकती है। ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की पहचान के लिए भी AI बेस मशीन काफी मददगार बन रही है। दिल्ली AIIMS की ओर से तेजी के साथ AI की सुविधा के विस्तार पर काम किया जा रहा है।
Leave a comment