
Arvind Kejriwal Latest News: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान होने में अभी समय है। लेकिन राजधानी में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। बुधवार को सुत्रों के द्वारा आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन फाइनल होने की खबर सामने आई। हालांकि, यह खबर अधिक समय तक सुर्खियां बंटोरती, उससे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सफाई सामने आ गई। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन पर लगाए जा रहे कयासों को खारिज कर दिया है।
दरअसल, मंगलवार को देर रात अरविंद केजरीवाल और शरद पवार के बीच लंबी मुलाकात हुई थी। ऐसे में माना जाने लगा था कि शरद पवार कांग्रेस की ओर से गठबंधन का प्रस्ताव लेकर केजरीवाल के पास पहुंचे थे। बुधवार को सीट बंटवारों की भी खबर सामने आ गई थी। सुत्रों के अनुसार, AAP कांग्रेस को 15 सीट देने पर राजी हुई थी। वहीं, 1-2 सीट अन्य INDIA के दलों को देने पर बात बनी थी। हालांकि, जैसे ही ये खबरें सोशल मीडिया पर तैरने लगी वैसे अरविंद केजरीवाल नो बिना देरी के कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से साफ मना कर दिया।
केजरीवाल ने क्या कहा?
जैसे ही ANI के द्वारा सुत्रों के जरिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की खबरों को चलाया गया वैसे ही अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस खबर को खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा, “आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।”हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर मना किया है। इससे पहले भी जब प्रेस वार्ता के दौरान इस मामले में उनसे सवाल पूछा गया तो केजरीवाल ने साफ मना कर दिया था। बता दें, लोकसभा चुनाव में दोनों ही दलों ने साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए थे।
AAP 31 सीटों पर टिकट भी कर चुकी है घोषित
गौरतलब है कि अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा भी नहीं हुई है, उससे पहले ही आपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है। AAP ने कुल 31 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इस 31 प्रत्याशियों में कई नए चेहरों को जगह दी गई है। वहीं, मनीष सिसोदिया की सीट को बदल दिया गया है। इस बार वो जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। उनके सीट पटपड़गंज पर अवध ओझा को उतारा गया है। हालांकि, अभी तक अरविंद केजरीवाल किस सीय से चुनाव लड़ेगे, ये साफ नहीं हो पाया है। वो नई दिल्ली सीट से पिछली बार चुनाव जीते थे।
Leave a comment