भारतीयों की हज यात्रा पर सऊदी अरब ने क्यों लगाया रोक, जानें क्या है असली सच्चाई?

Hajj Pilgrimage of Indians: हाल ही में कुछ खबरों में दावा किया गया कि सऊदी अरब ने भारतीयों की हज यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं। सऊदी सरकार ने ऐसी कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। हज सीजन के दौरान भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और तीर्थयात्रियों को रोकने के लिए कुछ अस्थायी वीजा प्रतिबंध लागू किए गए हैं। जो सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
अस्थायी वीजा प्रतिबंध का कारण और प्रभाव
सऊदी अरब ने हज 2025 के लिए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत 14 देशों के लिए उमराह, बिजनेस और फैमिली विजिट वीजा पर अस्थायी रोक लगाई थी। यह प्रतिबंध जून 2025 के मध्य तक प् रहेगा, जब तक हज यात्रा पूरी नहीं हो जाती। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को सख्त वीजा नियम लागू करने का निर्देश दिया है ताकि बिना रजिस्ट्रेशन के हज में शामिल होने वालों को रोका जा सके। पिछले साल 2024 में हज के दौरान भीषण गर्मी और अनधिकृत यात्रियों के कारण हुई 1,200 से अधिक मौतों के बाद यह कदम उठाया गया है।
भारतीय हज यात्रियों का कोटा बढ़ा
भारत के लिए हज कोटा 2014 में 1,36,020 से बढ़कर 2025 में 1,75,025 हो गया है। जिसमें से 1,22,518 हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से और बाकी प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के जरिए व्यवस्थित किए गए हैं। हालांकि,प्राइवेट कोटे में 80% की कटौती के कारण करीब 52,000 भारतीय तीर्थयात्रियों को इस साल हज यात्रा में भाग लेने में कठिनाई हो सकती है।
सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
सऊदी सरकार ने हज यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। मक्का में प्रवेश के लिए परमिट अनिवार्य कर दिया गया है। और बिना परमिट के प्रवेश पर 20,000 रियाल (लगभग 5,330 डॉलर) का जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है। इसके अलावा, 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर हज यात्रा के लिए प्रतिबंध लगाया गया है ताकि भीड़ और गर्मी में उनको कोई परेशानी ना हो।
भारत सरकार का रुख
भारत सरकार ने साफ किया है कि सऊदी अरब की यात्रा पर भारतीयों के लिए कोई पूर्ण प्रतिबंध नहीं है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत सरकार हज यात्रा को सुचारू बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय राजदूत सुहेल खान ने मक्का और मदीना में तैयारियों का निरीक्षण किया और हज यात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। यह केवल हज सीजन के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए उठाया गया अस्थायी कदम है। भारतीय तीर्थयात्री निर्धारित कोटे के तहत हज यात्रा कर सकते हैं। बशर्ते वे आधिकारिक परमिट और वीजा नियमों का पालन करें।
Leave a comment