
सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 ने अपने एक साल पूरे कर लिए हैं। भले ही इन दिनों सीरियल टीआरपी लिस्ट में कुछ खास कमाल न दिखा पा रहा हो लेकिन, यह एक शो है जो टीम के लिए काफी अहम है।
कुछ समय पहले ही इस खास मौके पर एकता कपूर ने इस बात का ऐलान किया था कि, शो में एक बार फिर से कोमोलिका आने वाली है। क्योंकि, मिस्टर बजाज की एंट्री के बाद भी लोग शो में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिसके बाद से ही लोग इस बात का अनुमान लगाने लगे थे कि, हिना खान की जगह कोई और हसीना कोमोलिका के रूप में नजर आने वाली है।
वैसे भी काफी समय से माना जा रहा था कि, हिना खान ने अपनी फिल्म की वजह से कसौटी जिंदगी के 2 को छोड़ दिया है। हाल ही में खबरें आई थीं, कि गौहर खान कोमोलिका के किरदार में नजर आने वाली हैं। वैसे अभी तक भी इस खबर पर पक्की मोहर नहीं लगी है।
इसी बीच एकता कपूर के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है एकता कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, नई कोमोलिका... लेकिन वो आखिर है कौन...।
अब यह देखना दिलचस्प होगा आखिर नई कोमोलिका कौन होगी।

Leave a comment