Search KhabarFast

Press ESC to close

इधर अमेरिका-ईरान उलझे रहे युद्ध में, उधर रूस हो गया मालामाल; हर दिन हो रही 71 अरब की कमाई

इधर अमेरिका-ईरान उलझे रहे युद्ध में, उधर रूस हो गया मालामाल; हर दिन हो रही 71 अरब की कमाई

Russia Earning On Its High: ईरान और अमेरिका के बीच 27 दिन से जारी युद्ध ने पश्चिम एशिया, यूरोप और दक्षिण एशिया में भूचाल ला दिया है। दूसरी तरफ इस जंग से रूस की तिजोरी भर रही है। अमेरिकी प्रतिबंध हटने के बाद रूस जमकर तेल बेच रहा है। तेल बेचकर रूस रोजाना कम से कम 71 अरब रुपए की कमाई कर रहा है।

पिछले 3 साल में तेल बिक्री से रूस की यह सबसे ज्यादा कमाई है क्योंकि, यूक्रेन जंग के कारण 2022 में अमेरिका ने रूसी तेल पर रोक लगा दी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान युद्ध के कारण रूस मार्च में 24अरब डॉलर का तेल बेचेगा। अगर प्रतिदिन के हिसाब से रूस 760 मिलियन डॉलर का बिक रहा है, तो यह रुपए 71अरब रुपए के आसपास है।

रूस की कमाई कैसे बढ़ गई?

ईरान जंग के कारण होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही कम हो रही है। शर्तों के साथ ही इस रास्ते से कुछ देशों के जहाज गुजर रहे हैं। जिससे खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई कम हो गई है। इसके कारण दुनिया के देश तेल के लिए रूस की तरफ जा रहा है। अमेरिका ने भी दुनिया के देशों को इसकी अनुमति दे दी है। जंग के पहले तक रूस ऑफर पर तेल बेच रहा था, लेकिन अब रूस सामान्य दामों पर तेल की बिक्री कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार रूसी तेल 100डॉलर प्रति बैरल बेचे जा रहे हैं। इसकी वजह से रूस की कमाई में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारत और चीन जैसे देशों ने रूस से तेल खरीद की मात्रा को बढ़ा दिया है।

जंग में ईरान की मदद कर रहा है रूस

एक रिपोर्ट के मुताबिक जंग में रूस ईरान की मदद कर रहा है। रूस ईरान को खाद्य सामाग्री के अलावा ड्रोन और हथियार की सप्लाई कर रहा है। पश्चिमी खुफिया अधिकारियों के हवाले से इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रूस इजराइल और अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ईरान से साझा करता है। रूस इन जानकारियों को सैटेलाइट के जरिए जुटाता है। इन्हीं जानकारियों के आधार पर ईरान मिसाइल से अमेरिका-इजरायल हमला करता है। हालांकि, रूस ने इन आरोपों को खारिज किया है। रूस का कहना है कि जंग में उसने सिर्फ ईरान को कुछ जरूरी दवाईयां मुहैया कराई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast