500 मिलियन लोगों का व्हाट्सएप डेटा हुआ लीक, भारत समेत 84 देश हुए शिकार

500 मिलियन लोगों का व्हाट्सएप डेटा हुआ लीक, भारत समेत 84 देश हुए शिकार

नई दिल्ली: अगर आप सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए सबसे जरूरी खबर हैं। बता दें करीब 500 मिलियन व्हाट्सएप यूजर्स के फोन नंबर लीक (Whatsapp Users Data Leak) होने का दावा किया गया हैं। जिसे ऑनलाइन बेचा जा रहा है। यह दावा साइबर न्यूज की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अब तक के सबसे बड़े डेटा ब्रीच में से एक है।

84 देशों का डाटा हुआ लीक

दरअसल साइबर न्यूज की रिपोर्ट में ये दावा पेश किया जा रहा है कि एक लोकप्रिय हैकिंग फोरम पर डेटाबेस में 84 देशों के व्हाट्सएप यूजर्स की निजी जानकारी को बेचा जा रहा है। इस डेटा बेतने वाले व्यक्ति का दावा है कि इस डेटाबेस में सिर्फ अमेरिका के ही 32 मिलियन यूजर्स का रिकॉर्ड शामिल है। इसके अलावा मिस्र, इटली, फ्रांस, यूके, रूस और भारत के भी लाखों यूजर्स का डेटा लीक हो चुका है, जिसे ऑनलाइन बेचा जा रहा है।

इतने में बिक रहा अमेरिका का डेटासेट

साइबर न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका डेटासेट 7000 डॉलर में बिचा जा रहा है, जबकि UK डेटासेट की कीमत 2500 डॉलर रखी गई है। साइबर न्यूज ने बताया कि जब डेटा बेचने वाली कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने सबूत के तौर पर 1097 नंबर शेयर किए। जिसके बाद साइबर न्यूज ने नंबर्स की जांच की और पाया कि वे सभी व्हाट्सएप यूजर्स के हैं हालांकि, हैकर ने यह नहीं बताया कि उन्हें ये डेटा कैसे मिला।

ऑनलाइन फ्रॉड के लिए इस्तेमाल होता है ऐसी जानकारी

इस तरह की जानकारी का उपयोग अक्सर स्मिशिंग और विशिंग जैसे साइबर अपराधों के लिए किया जाता है, जिसमें यूजर को टेक्स्ट संदेश भेजना और लिंक पर क्लिक करने के लिए कहना, शामिल होता है। यूजर को तब अपना क्रेडिट कार्ड या अन्य व्यक्तिगत विवरण प्रदान करने के लिए भी कहा जाता है।

पिछले साल भी हुआ था डेटा लीक

यह पहला उदाहरण नहीं है कि जब मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म डेटा ब्रीच से प्रभावित हुआ है। पिछले साल भी भारत के 6 मिलियन रिकॉर्ड सहित 500 मिलियन से अधिक फेसबुक यूजर्स का व्यक्तिगत डेटा लीक हो गया था। लीक हुए डेटा में फोन नंबर और अन्य जानकारी भी शामिल थी।

Leave a comment