क्या होती है IVF तकनीक? जिसके सहारे मूसेवाला की मां हैं प्रेग्नेंट

क्या होती है IVF तकनीक? जिसके सहारे मूसेवाला की मां हैं प्रेग्नेंट

IVF Technique: हाल ही में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां को लेकर खबर आई कि वो अगले महीने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती बेटे थे। मई 2022 में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में फिर से मां बनने के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया है।

लेकिन इसको लेकर फिलहाल उनके माता-पिता की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन एक सवाल जो सबके मन में गूंज रहा है वो ये है कि क्या 50 साल से ऊपर की उम्र की महिलाएं आईवीएफ के जरिए बच्चा कंसीव कर सकती हैं? इसके जवाब से लिए सबसे पहले आईवीएफ तकनीक समझना बहुत जरूरी है।

क्या होता है IVF

आईवीएफ यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन। इसे आम भाषा में टेस्ट ट्यूब बेबी कहा जाता है। इस तकनीक में महिला की अंडेदानी से अंडे निकालकर उनका पुरुष के स्पर्म के साथ फैलोपियन ट्यूब में फर्टिलाइजेशन कराया जाता है। इसके बाद फर्टिलाइजेशन से बनने वाले भ्रूण यानी एम्ब्रायो को महिला के गर्भाशय में डाल दिया जाता है। ये उन महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है जो नेचुरल तौर पर बच्चा कंसीव नहीं कर सकती हैं।

वैसे तो 50 के पार किसी महिला के लिए गर्भधारण करने की संभावना काफी कम रहती है क्योंकि इस वक्त तक उन्हें मेनोपॉज हो जाता है यानी पीरियड्स साइकिल बनना बंद हो जाती है लेकिन आईवीएफ के जरिए 50 की उम्र पार कर चुकी महिलाएं मां बन रही हैं।

बरतनी चाहिए ये सावधानियां

इसके लिए उन्हें हार्मोनल इंजेक्शन देकर उनकी गर्भाशय को एक्टिव किया जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस उम्र में अगर महिला मां बनना चाह रही है तो उसे पूरा बॉडी चेकअप जरूर कराना चाहिए। इसके साथ ही ओवरीज, यूटेरस सहित सभी रिप्रोडक्टिव अंगों की जांच भी करानी चाहिए। क्योंकि थोड़े बहुत कांप्लिकेशन भी महिला के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

Leave a comment