
CM Yogi On Brahmos Missile: भारत और पाक के बीच सीजफायर के दौरान लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य लोग इस समारोह में मौजूद रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद को जमकर लताड़ लगाई। साथ ही सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल हुए ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत का जिक्र किया। CMयोगी ने सफल ऑपरेशन के लिए पीएम मोदी, भारतीय सेना और रक्षा मंत्री का भी धन्यवाद किया। गौरतलब है कि भारत-पाक तनाव के बीच
सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की झलक देखी होगी। अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पूछिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि आगे से आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी। जब तक हम इसे पूरी तरह से कुचल नहीं देते, आतंकवाद की समस्या का समाधान नहीं हो सकता। आतंकवाद को कुचलने के लिए हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक स्वर में लड़ना होगा। आतंकवाद कभी भी प्यार की भाषा को स्वीकार नहीं कर सकता। इसे उसी की भाषा में जवाब देना होगा। भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है।"
फ्री में दी गई जमीन
लखनऊ नोड पर स्थापित ब्रह्मोस प्रोडक्शन यूनिट 300 करोड़ रुपये से तैयार की गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 80 हेक्टेयर जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई थी। इसका निर्माण मात्र साढ़े तीन वर्षों में पूरा हुआ। ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस के संयुक्त उद्यम का परिणाम है। इसकी मारक क्षमता 290-400 किलोमीटर और गति मैक 2.8 (ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना) है। यह मिसाइल जमीन, हवा, और समुद्र से लॉन्च की जा सकती है। यह 'फायर एंड फॉरगेट' सिद्धांत पर काम करती है। इससे यह दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना लगा सकती है।
Leave a comment