Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के दयालपुर में 16 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, तीन नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली के दयालपुर में 16 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, तीन नाबालिग पकड़े गए

Delhi News: दिल्ली के दयालपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर-पूर्वी के दयालपुर में 16 साल के लड़के की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप तीन नाबलिगों पर लगा है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के मुताबिक, नेहरू विहार के गली नंबर 13 में मौका-ए-वारदात पर पहुंचने पर 16 साल का किशोर बेहोश पड़ा मिला। जिसके बाद उसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।       

हथियार हुआ बरामद 

मामले में तीन नबालिगों को पकड़ा गया है। तीनों की उम्र 13 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। पकड़े गए नाबालिगों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक चाकू भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, पकड़े गए, नाबालिगों ने बताया कि मृतक उसे तंग कर रहा था। दयालपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जांच के दौरान फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। 

हत्या मामले में वांछित अपराधी गिरफ्तार               

इसी बीच एक अन्य घटना में दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्टिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने आईपी एस्टेट इलाके में हुए एक मुठभेड़ के बाद हत्या और लूट के मामले में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस दौरान अजय कालिया नामक अपराधी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि फरार अपराधी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था। इस घटना में एक इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime News: द्वारका में गोल्ड चेन स्नैचिंग का खुलासा, 27 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Delhi Crime News:  राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले पुलिस ने गोल्ड चेन स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेटें और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast