
पश्चिम बंगाल: श्रद्धा और अंजलि का मामला भी सुलझा नहीं कि ऐसी मामलों के आने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर उसके टुकड़े किया और नदी में फेंक दिए। घटना की जानकारी पुलिस को लगी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुआ आरोपी को गिरफ्तार किया और मृतक के शवों की तलाश जारी है।
दरअसल दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी की रहने वाली रेणुका खातून कई दिन से लापता थी। जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई और फिर पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने काफी जांच पड़ताल की लेकिन कुछ पता नहीं चली उसके बाद पुलिस ने पति से पूछताछ की तो पति ने बातें गुमानी शुरू की जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने पति से सख्ताई से पूछताछ की जिसके बाद पति ने सब उगल दिया।
पुलिस की पूछताछ में अंसारुल ने कबूला कि उसी ने रेणुका की हत्या कर दी है। अंसारुल ने बताया कि उस अपनी पत्नी रेणुका का किसी और शख्स के साथ अफेयर का शक था। जिसके कारण उसने उसी हत्या कर दी। अंसारुल ने 24 दिसंबर को ही रेणुका की हत्या कर दी और उसके शव के दो टुकड़े कर उसे महानंदा नदी में बहा दिए। पुलिस, रेणुका के शव की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल रेणुका के शव की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है। बता दें कि रेणुका के परिजन सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 43, दादाभाई कॉलोनी में रहते हैं। जब उससे किसी भी तरीके से संपर्क नहीं हो पा रहा था और अंसारुल भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका तब परिजनों ने रेणुका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Leave a comment