Sandeshkhali मामले पर तेज हुई सियासत, BJP ने जारी की डॉक्यूमेंट्री, ममता सरकार पर बोला हमला

Sandeshkhali मामले पर तेज हुई सियासत, BJP ने जारी की डॉक्यूमेंट्री, ममता सरकार पर बोला हमला

Sandeshkhali Row: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली को लेकर BJP और राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कथित भूमि हड़पने और महिलाओं के यौन शोषण को उजागर करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की है। मामले में BJPने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला है।

सच छुपाने की कोशिश कर रही हैं ममता बनर्जी

20 मिनट से ज्यादा लंबे वीडियो में BJPने कहा कि ये सच्चाई हम सबको चौंका देगी। ये एक ऐसा सच है जो हमें दुख पहुंचाएगा। एक ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। संदेशखाली का सच वही है जिसे ममता बनर्जी छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

BJPने TMCपर बोला हमला

डॉक्यूमेंट्री में कई संदेशखाली महिलाएं अपने ऊपर हुए अपराधों के बारे में बता रही हैं। TMCने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे BJPकी साजिश बताया है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी BJPने लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए इस मुद्दे को उठाया है।

स्थानीय महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और जबरन यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शाहजहाँ भ्रष्टाचार के एक मामले में उसके घर पर छापा मारने गए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हिंसक हमले में संदिग्ध संलिप्तता के बाद से फरार है।

संदेशखाली के दौरे पर NCSTटीम

राष्ट्रीय जनजातीय आयोग (NCST) की टीम आज संदेशखाली के दौरे पर है। NCSTके कार्यवाहक अध्यक्ष अनंत नायक ने कहा कि हम वहां लोगों से मिलेंगे और उनकी शिकायतों पर गौर करेंगे।

Leave a comment