
PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि "दुर्गापुर स्टील सिटी होने के साथ ही भारत की श्रम शक्ति का भी बड़ा केंद्र है। भारत के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है। आज इसी भूमिका को और मजबूत करने का अवसर हमें मिला है। उन्होंने कहा कि आज यहां 5400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये परियोजनाएं यहां कि कनेक्टिविटी को सशक्त करेंगी। यहां गैस बेस्ड इकोनॉमी को बल मिलेगा। ये परियोजनाएं 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड' के मंत्र के साथ पश्चिम बंगाल के आगे बढ़ने में मदद करेंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि "आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा है इसके पीछे भारत में दिख रहे वो बदलाव हैं जिन पर विकसित भारत की इमारत का निर्माण हो रहा है। इन बदलावों का एक बड़ा पहलू भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसमें सोशल, फिजिकल और डिजिटल हर प्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर है। उन्होंने कहा कि कुछ देर पहले 5400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए बड़े सपने देखे हैं। भाजपा एक समृद्ध पश्चिम बंगाल बनाना चाहती है। भाजपा एक विकसित पश्चिम बंगाल का
हमें बंगाल को इस बुरे दौर से बाहर निकालना है- पीएम मोदी
दुर्गापुर में PM मोदी ने कहा, "आज यहां नए उद्योग लगने की बजाय जो है उसको भी ताले लग रहे हैं। हमें बंगाल को इस बुरे दौर से बाहर निकालना है। आज जो परियोजनाएं शुरू हुई हैं वो इसी का प्रतीक हैं। बंगाल बदलाव चाहता है। बंगाल विकास चाहता है।
Leave a comment