
Trainee Female Doctor Murder: पश्चिम बंगाल ओके कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दरिंदगी ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। यहां पर पहले लेडी डॉक्टर के साथ रेप किया गया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रेप का केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि लेडी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में बेहोश पड़ी मिली थी। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।
बता दें कि चार पन्नो की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों मे चोट के निशान थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘ उसकी दोनों आंखों और मुंह से खुन बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खुन बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ और होठों पर भी चोट के निशान थे’।
बाहर कराया जाए पोस्टमॉर्टम
गौरतलब है कि कोलकाता के डॉक्टर मानस गुमटा ने मामले पर कहा है कि ‘यह हैरान कर देने वाली घटना है। ऐसा पहले कभी नहीं हुई है। यह केवल डॉक्टरों के बारे में नहीं है। हम कह सकते है कि पश्चिम बंगाल गुड़ों के हाथों में चला गया है और हमें लगता है कि प्रशासन तथ्यों को दबाने की कोशिश कर रहा है। इसे आत्महत्या बताने की कोशिश कर रहा है। इन कारणों से हम मांग करते है कि पोस्टमॉर्टम आरजी कर अस्पताल के बाहर के फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा किया जाना चाहिए, न कि आरजी कर अस्पताल के फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा’।
Leave a comment