Weather Update: केरल में मानसून की एंट्री, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Update: केरल में मानसून की एंट्री, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Update: देश भर में मानसून का जहां इंतेजार किया जा रहा है वहीं केरल में मानसून ने दस्तक दे दि है। हालांकि इस बार मानसून केरल में 7 दिनों की देरी से आया है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गंभीर चक्रवात बिपरजॉय के कारण शुरुआत में इसके हल्के रहनें की संभावना है।

दरअसल, देश भर के कई राज्यों में मानसून थोड़े दिनों में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही  उत्तर भारत के पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड और यूपी समेत देश के कई राज्यों में मानसून की मेहरबानी देखने को मिल रही है। जहां केरल में 1 जून से मानसून की शुरुआत होनी थी, लेकिन इस बार मानसून पूरे 7 दिन की देरी के बाद राज्य में झमा-झम बारिश का दौर लाया है। वहीं उत्तर प्रदेश में मानसून भले ही दो हफ्ते पहले दस्तक दे चुका है, लेकिन फिलहाल मानसून अब कमजोर पड़ गया है। वहीं दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत राजस्थान के कुछ इलाकों में मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है।

IMD के अनुसार , बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण अगले 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु,मध्य अरब सागर, , दक्षिण-पश्चिम, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी,कर्नाटक,पूर्वोत्तर राज्यों और केरल के बाकी क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने की गति और परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून को देखते हुए मौसम विभाग ने समंदर में गए मछुआरों को वापस आने को कहा है व न जाने के लिए अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया था।

मानसून ने 7 दिन की देरी से केरल में दी दस्तक

केरल में मानसून 1 जून को पहुंचना था, जिसके बाद अब 8 जून को मानसून ने राज्य में दस्तक दी है। IMDके अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण चक्रवाती हवाओं ने मानसून को केरल तट की ओर आगमन करने से गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

Leave a comment