
Same Sex Marriege: फिल्म 'कश्मीर फाइल्स’के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही अपनें बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही कुछ न कुछ ट्वीट करते रहते हैं जिससे तहलकामच जाता है। ताजा मामले में फिल्म मेकर ने समलैंगिग विवाह के समर्थन में ट्वीट किया है और लिखा है कि ये जरूरत है कोई क्राईम नहीं।
विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट
फिल्म मेकर ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की एक एप्लीकेशन को लेकर ट्वीट पर रिएक्शन दिया है जिसमें कहा गया था कि समलैंगिक विवाह एक शहरी अभिजात्य अवधारणा है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “नहीं. सेम सेक्स मैरिज एक 'शहरी संभ्रांतवादी' अवधारणा नहीं है। यह एक मानवीय जरूरत है। हो सकता है कि कुछ सरकारी एलीट्स ने इसका ड्राफ्ट तैयार किया हो। जिन्होंने कभी छोटे शहरों और गांवों में यात्रा नहीं की हो या मुंबई की लोकल में ट्रैवल नहीं किया हो। सबसे पहले, समलैंगिक विवाह एक अवधारणा नहीं है यह एक जरूरत है। यह एक अधिकार है, और भारत जैसी प्रगतिशील, उदार और समावेशी सभ्यता में समलैंगिक विवाह सामान्य होना चाहिए, क्राइम नहीं.”
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट की एक कॉन्स्टीट्यूशन बेंच जिसमें भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, एस रवींद्र भट, पीएस नरसिम्हा और हेमा कोहली शामिल हैं, समलैंगिक विवाह सोशल एक्सेप्टेंस के बारे में उनके व्यूज के बारे में केंद्र के आवेदन पर सुनवाई करेंगें।
Leave a comment