
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में अपनी इतिहास रचने वाले विराट कोहली का आज 34वां जन्मदिन मना रहे है। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा के बारे में सभी को पता है। जिसे हम बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम से भी पहचानते है। विराट और अनुष्का की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम वामिका रखा है। वहीं विराट और अनुष्का की लव स्टोरी की बात करें तो 2013 में पहली मुलाकात हुई थी और विराट अनुष्का से पहली मुलाकात में नर्वेस हो गए थे। ये हम नहीं खुद विराट ने अपने इंटरव्यू में बताया है।
पहली मुलाकात में घबरा गए थे कोहली
दरअसल कोहली और अनुष्का की पहली बार मुलाकात 2013 में हुई थी। दोनों एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। कोहली और अनुष्का एक शैंपू ब्रैंड के लिए टीवी ऐड शूट कर रहे थे. तब कोहली भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी पहचान बना चुके थे। साथ ही अनुष्का भी बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी थीं। वहीं विराट ने बताया कि अनुष्का के साथ उस पहली मुलाकात के दौरान वह काफी नर्वस हो गए थे। जब उन्होंने अनुष्का को देखा तो घबराहट खत्म करने के लिए उन्होंने तुरंत एक जोक मारा। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने ऊंची हील पहन रखी थी। जिसपर विराट कोहली ने जोक मारा। उन्होंने कहा था कि क्या आपको नहीं लगता कि यह हील्स थोड़ी बड़ी है। बस फिर क्या था, यह बात सुनते ही अनुष्का बोलीं, ‘एक्सक्यूज मी'।वहीं वहां अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी। मगर मामला संभला और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हुई।
2014 में बढ़ी थी नजदीकी
वहीं साल 2014 में कोहली और अनुष्का के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। उसी साल साउथ अफ्रीका दौरे से लौटते ही कोहली सीधे मुंबई स्थिति अनुष्का के घर पहुंच गए थे जबकि अनुष्का भी टीम इंडिया के न्यूजीलैंड के दौरे पर विराट के साथ दिखाई दी थीं। जब मेलबर्न में विराट ने शतकीय पारी खेली तो उस वक्त उन्होंने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को फ्लाइंग किस दी थी. उसके बाद से तो दोनों एक-दूसरे के और करीब होते गए।
कई सालों के डेट के बात रचाई शादी
वहीं शादी से पहले कोहली और अनुष्का ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर कई सालों तक डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को विराट-अनुष्का शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने इटली के एक आलीशान रिजॉर्ट में शादी की थी। उस वक्त दोनों की शादी के बारे में बहुत कम लोगों को पता चला था. शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।
Leave a comment