Search KhabarFast

Press ESC to close

VIP को लगा बड़ा झटका...एक भी सीट पर नहीं खुला खाता, टूटता दिखा डिप्टी CM पद का सपना

VIP को लगा बड़ा झटका...एक भी सीट पर नहीं खुला खाता, टूटता दिखा डिप्टी CM पद का सपना

Bihar Assembly Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट लगभग तय हो चुका है। वहीं मुकेश सहनी इस चुनाव का एक ऐसे किरदार हैं, जो चुनाव से पहले मनमुताबिक राजनीतिक मोल भाव कर रहा थे, क्योंकि इनके लिए दोनों दरवाजे खुले थे। जहां एक तरफ NDA से नजदीकी की खबर आई, वहीं आखिर में ये महागठबंधन में शामिल हो गए। तेजस्वी को CM के उम्मीदवार बनाकर खुद के लिए डिप्टी CM पर मुहर लगवा ली।

साल 2022 और उसके बाद वे लगातार तेजस्वी यादव के साथ मंच शेयर करते हुए नजर आए। तेजस्वी के साथ उनकी नजदीकियों ने ये संकेत दिया कि बिहार की राजनीति में वे एक बार फिर अपने सामाजिक आधार को मजबूत करने के लिए महागठबंधन का ऑप्शन चुन रहे हैं।

VIP ने 60 सीटों पर पेश की थी दावेदारी

बता दें कि चुनाव से पहले सीट बंटवारे के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी 60 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। काफी मान-मनौवल के बाद 15 सीटों पर राजी हुए। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में VIP ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था। यही नहीं मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव से पहले भी खुद को निषाद समाज का सबसे बड़ा चेहरा बताते हुए महागठबंधन से तीन सीट लेने में कामयाब रहे थे।

VIP को लगा झटका

वहीं, अब विधानसभा चुनाव के नतीजों से VIP की राजनीति सिमटती हुई नजर आ रही है। इन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। यानी कि 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर भी मुकेश सहनी अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए गए थे। साथ ही चुनाव प्रचार से दौरान लगातार तेजस्वी यादव के साथ नजर आ रहे थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक में बदलाव के बाद कांग्रेस आलाकमान उठाने जा रहा बड़ा कदम, इन राज्यों के संगठन में फेरबदल की तैयारी

Transition In Congress State Unit:कर्नाटक में बदलाव के साथ ही कांग्रेस ने अन्य राज्यों के संगठन में फेरबदल की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मकम फेरबदल की तैयारी कर रही है।

'विश्व गुरु होने का दावा करते हैं लेकिन...' नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

Rahul Lashesh Out On Government:लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक सहित रद्द हुई अन्य परीक्षा को लेकर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने निशाना ऐसे वक्त में साधा है जब तकनीकी गड़बड़ियों के कारण देश भर में कई केंद्रों पर CUET-UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई या देरी हुई है।

DSSSB ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जून से सितंबर तक होंगी कई भर्ती परीक्षाएं

दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जून से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast