जूस बेचने वाला मोहम्मद आशिक बना मास्टरशेफ इंडिया 8 का विजेता, ट्रॉफी के साथ मिले लाखों रुपये
Dec 09, 2023
मनोरंजन
मास्टरशेफ इंडिया का सीजन लगभग 8 हफ्तों तक चला। इस बार विकास खन्ना, रणवीर बरार और पूजा ढींगरा शो जज कर रहे थे. जजेज की गाइडेंस में मोहम्मद आशिक हर दिन खुद को निखारते गए. और आखिर में वो लम्हा आ ही गया, जब उन्होंने मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 8 दिसंबर को मास्टरशेफ इंडिया फिनाले था, जिसमें 24 साल के मोहम्मद आशिक को मास्टरशेफ विनर अनाउंस किया गया. लगभग महीनों के संघर्ष के बाद मोहम्मद आशिक मास्टरशेफ की ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहे हैं।