Ghaziabad: नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया..., अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर बैठी महिला का वीडियो वायरल

Ghaziabad:  नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया..., अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर बैठी महिला का वीडियो वायरल

Ghaziabad Lady Viral Video: उत्तर प्रदेश से एक विचलित करने वाली वीडियो सामने आई है। जिसमें एक अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे बैठी एक महिला दिख रही है। जिससे एकव्यक्ति महिला पूछता है कि आपके साथ क्या हुआ है?महिला जवाब देती है कि मुझे झाड़ियों में ले जाकर मेरा रेप किया गया है। साथ ही महिला इस वीडियो में यह भी कहते दिखाई दे रही है कि उसने रेप की जानकारी पुलिस को भी दी लेकिन उन्होंने मामले को रफा-दफा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, महिला को देर रात एक व्यक्ति ने नंदग्राम से उठा कर झाड़ियों में गया, जहां उसके साथ रेप किया और फिर देर रात उसे अर्धनग्न अवस्था में लाल कुंआ के पास छोड़ दिया। गौरतलब है कि, यूपी कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके सरकार पर निशाना साधा है। जिसके बाद पुलिस का भी बयान सामने आया है।

“सत्ताधीश का दिल नहीं पसीजता”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से वीडियो को शेयर करके योगी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही आरोपी को बचाने का भी आरोप सरकार पर लगाया है। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा कि गाजियाबाद की सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बैठी एक औरत कह रही है, ‘मैं कहती रही मेरे पांच बच्चे हैं छोड़ दो मुझे…नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियां में ले गया... दारू की बोतल खोली दारू पिया और मेरा रेप किया...।’पोस्ट में आगे लिखा गया कि यह बात कितनी मार्मिक है! अगर यह सुन कर भी सत्ताधीश का दिल नहीं पसीजता है तो तय मानिए कि उसके सीने में हृदय नहीं पत्थर है।कौन हैं वो नेताजी, जिन्होंने इतने नीच पुत्र को जन्म दिया है? इसका पर्दाफाश होना चाहिए और उसे इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि उसे माँ के ममता की कीमत समझ में आ जाये।अगर योगी सरकार इस मामले के गुनहगार को भी बचाने की कोशिश करती है तो उसे माँ और मातृत्व का अपमान कहा जायेगा।

पुलिस का बयान आया सामने

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग करके सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में व्यापक जांच की गई तो यह मामला चौकी क्षेत्र लाल कुआं थाना वेव सिटी का पता चला है। पीड़ित महिला से जब पूछताछ की गई तो उसके घर का पता चल गया है। उसके परिजनों से भी संपर्क कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि महिला मानसिक रुप से विक्षिप्त है। इससे पहले भी वो घर छोड़ कर हरिद्वार, रुड़की आदि स्थानों पर चली गई थी। महिला को परिजनों के पास भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही घटना को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment