JIJA SAALI WEDDING: वरमाला दूल्हन के साथ तो साली के साथ लिए सात फेरे, हैरान कर देना बिहार का ये अजीबो-गरीब मामला

JIJA SAALI WEDDING: वरमाला दूल्हन के साथ तो साली के साथ लिए सात फेरे, हैरान कर देना बिहार का ये अजीबो-गरीब मामला

Ajab-gajab: शादी एक पवित्र बंधन है। इसमे दो लोगों के साथ-साथ दो परिवरा एक खास रिश्ते में बंध जाते है। वहीं सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबो-गरीब शादी की वीडियो-फोटोज वायरल होती रहती है। ऐसे में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में दूल्हे ने अपनी दुल्हन को छोड़कर उसके छोटी बहन से शादी कर ली। हालांकि यह शादी पुलिस और घर वालों का रजामंदी के पास हुई है। अब फेरे होने के कुछ मिनट बाद दूल्हे ने साली से शादी क्यों कर ली? चलिए आपको बताते है।

साली से रचाई शादी

दरअसल छपरा शहर के बिनटोली निवासी जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार की बारात ससमय भभौली गांव पहुंची। दुल्हन रिंकू कुमारी के पिता रामु बिन ने बारात का स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ हंसी खुशी द्वार-पूजा की रस्म पूरी हुई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जयमाला की प्रक्रिया पूरी की गई। लेकिन रात के लगभग 11 बजे अचानक दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी छत पर चढ़ गई और छत से ही दूल्हे राजा को मोबाइल से फोन करके धमकी दी कि यदि आप मेरे साथ शादी नही करेंगे तो मैं छत से कूदकर अपनी जान दे दूंगी।

लड़की पक्ष ने बारातियों को जमकर पीटा

जिसके बाद लड़की और बारातियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद इस मामले में पुलिस की एंट्री हुई और पुलिस को बुलाया गया। क्योंकि बात मारपीट तक जा पहुंची थी और दोनों पक्ष के लोग आपस में गुत्थम गुत्थी करने लगे और वहां भगदड़ मच गई। इसी बीच लड़की वालों ने दूल्हे राजा समेत रिश्तेदारों को आंगन में बंधक बनाकर लात घूसों से जमकर पीटा।

इस बीच सूचना पाकर मुबारकपुर में छापेमारी करने गईं पुलिस लाइन की टीम को लेकर मांझी थाना पुलिस की टीम आ गई और दोनों पक्ष के परिजनों व दूल्हे राजा से बात की। बाद में दोनों पक्षों के अलावा दुल्हन ने भी अपनी छोटी बहन पुतुल कुमारी के साथ दूल्हा राजेश कुमार को शादी करने की हामी भर दी और फिर दुल्हा शादी कर दूल्हन सकुशल ले गया।

Leave a comment