CRIME NEWS: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 300 करोड की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 300 करोड की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Fraud in Uttarakhand: देश में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ठग लोगों के हर दिन अलग-अलग तरीकों से ठगी करते है। वहीं उत्तराखंड में साइबर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना को गुड़गांव से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर 15 एप्स के माध्यम से 300 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है। इस मामले में 5 चीनी नागरिकों के नाम सामने आए हैं। उत्तराखंड पुलिस इस संबंध में विदेश मंत्रालय से बात करेगी। आपको बता दें कि यह गिरोह लोगों को अधिक ब्याज लोन दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करते थे। इस मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी कई बार चीन जा चुका है।

पुलिस के मुताबित ये गिरोह कमीशन के लिए भारत के नागरिकों को कोल सेंटर के जरिए फोन पर कर धमकाया करते हैं। अनाधिकृत रूप से पीड़ितों की कांटेक्ट लिस्ट, फोटो गैलरी को एक्सेस कर उसकी असली फोटो बनाकर परिजनों दोस्तों को भेजा करते है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ कर रही है।  साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Leave a comment