
Rahul Gandhi on Angel Chakma: त्रिपुरा का रहने वाला MBA छात्र एंजेल चकमा के ऊपर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नस्लभेदी हमला हुआ। जिसके बाद कई दिनों तक मौत और जिंदगी से जंग लड़ते हुए, आखिरकार छात्र ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद देशभर में गुस्ता और चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि देहरादून में अंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयावह घृणा अपराध है।नफरत रातोंरात पैदा नहीं होती। वर्षों से इसे रोजाना, खासकर हमारे युवाओं को, जहरीली सामग्री और गैर-जिम्मेदार बयानों के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा हैऔर सत्ताधारी भाजपा के नफरत फैलाने वाले नेतृत्व द्वारा इसे सामान्य बना दिया गया है।
भारत सम्मान और एकता पर बना है, न कि भय और दुर्व्यवहार पर- राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि भारत सम्मान और एकता पर बना है, न कि भय और दुर्व्यवहार पर। हम प्रेम और विविधता का देश हैं। हमें एक ऐसा मृत समाज नहीं बनना चाहिए जो साथी भारतीयों को निशाना बनाए जाने पर आंखें मूंद ले। हमें आत्मचिंतन करना चाहिए और यह समझना चाहिए कि हम अपने देश को किस ओर जाने दे रहे हैं।मेरी संवेदनाएं चकमा परिवार और त्रिपुरा तथा उत्तर-पूर्वी भारत के लोगों के साथ हैं। हमें आपको अपने साथी भारतीय भाई-बहन कहने पर गर्व है।
Leave a comment