Search KhabarFast

Press ESC to close

पुलिस का बड़ा और सनसनीखेज खुलासा, उमेश पाल हत्याकांड में भाजपा नेता के भाई का है हाथ!

पुलिस का बड़ा और सनसनीखेज खुलासा, उमेश पाल हत्याकांड में भाजपा नेता के भाई का है हाथ!

Umesh Pal murder case : उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश कर रही है। इस बीच पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरअसल हत्याकांड में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्य्क्ष राहिल हसन के भाई गुलाम हसन का नाम सामने आया है। उसे नामजद भी किया गया है।

वहीं इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान बताया कि गुलाम को पार्टी से हटाया जा चुका है हालांकि, इस संबंध में अभी कोई लेटर जारी नहीं किया गया है। बीते दिन पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या मामले के एकलौते गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। 6शूटरों ने 47सेकेंड तक उमेश पाल पर गोलियां बरसाईं और कई बम भी पटकाए। दरअसल उमेश राजू पाल के बालसखा और रिश्तेदार थे। वह उनकी हत्या मामले में गवाह भी थे, जिसके कारण माफिया अतीक अहमद गैंग उसे अपना दुश्मन नंबर एक समझता था।

क्या है पूरा मामला

दरअससल, 25जनवरी 2005को तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या की गई थी। उस समय में वह दो गाड़ियों के काफिले के साथ अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ियों को घेरकर शूटरों ने फायरिंग की। राजू पाल समेत उनके दो करीबियों की इस वारदात के बाद मौत हो गई थी। उमेश पाल इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह थे। मामले की पैरवी स्थानीय कोर्ट-कचहरी से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक उमेश पाल ही कर रहे थे।

उमेश की पैरवी ही थी कि हाई कोर्ट ने दो महीने में राजू पाल हत्याकांड का ट्रायल पूरा करने का आदेश दिया था लेकिन इससे पहले ही उमेश पाल की हत्या कर दी गई। उमेश की हत्या उनके घर के ठीक सामने की गई है, जिसमें 6शूटर शामिल थे। शूटरों को वारदात को अंजाम देने में सिर्फ 47सेकेंड लगे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast