दुल्हन ने दुल्हे के सामने रखी अजीबो-गरीब डिमांड, पूरी न करने पर वरमाला के बाद लौटा दी बारात

दुल्हन ने दुल्हे के सामने रखी अजीबो-गरीब डिमांड, पूरी न करने पर वरमाला के बाद लौटा दी बारात

 Bride Return Baraat: उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद से हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। दरअसल, इंजीनियर के साथ बेटी का रिश्ता तय करने के बाद शुक्रवार को उनकी शादी होनी थी। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बरात का स्वागत भी हुआ। दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला तो डाल दी। लेकिन बाद में दुल्हन ने सातफेरे लेने से मना कर दिया।

बता दें, शादी के अन्य रस्में होने के बाद जब सातफेरे लेने का समय आया तब दुल्हन ने मना कर दिया। दरअसल, दुल्हन को बताया गया था कि दूल्हे की सरकारी नौकरी है। लेकिन असल में दूल्हा प्राइवेट इंजीनियर निकला। ऐसे में सरकारी नौकरी न होने के कारण दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोगों ने दुल्हन को बहुत समझाया, लेकिन वो अपनी बात पर अड़ी रही। जिस वजह से दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर लौट गया।

धूमधाम से बारात का स्वागत किया

शुक्रवार को फर्रूखाबाद में इंजीनियर की बारात आई थी। बारात का गेस्ट हाउस में धूमधाम से स्वागत किया गया था। जिसके बाद द्वारचार के बाद वरमाला की रस्म हुई। उसके बाद अन्य रस्में भी अदा की गईं। इसी बीच, लड़के के पिता से दूल्हे की नौकरी के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा कि उनका बेटा सिविल इंजीनियर हैं। 

लेकिन दुल्हन ने कहा कि उसे सरकारी जॉब वाला दूल्हा बताया गया था। जिसके बाद उसने प्राइवेट जॉब वाले से शादी करने से मना कर दिया। इतना सुनते ही दोनों पक्षों के लोग दुल्हन को समझाने लगे लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी।

दूल्हे की मंथली सैलेरी

जब दूल्हे को इसके बारे में पता चला तो उसने फोन पर अपनी पे स्लिप मंगाकर दुल्हन पक्ष को दिखाई। इस स्लिप की मानें तो दूल्हे की मंथली सैलेरी एक लाख 20 हजार रुपये हैं। इसके बावजूद दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। उसने शादी से मना कर दिया। इसके बाद समाज के लोगों ने फैसला किया कि दोनों पक्षों का जो भी खर्च हुआ है, वह आपस में बांट लें। आपसी लेनदेन के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया।

Leave a comment