भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का डंडा, इन्वेस्ट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश को किया सस्पेंड

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का डंडा, इन्वेस्ट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश को किया सस्पेंड

CM Yogi Takes Action Against Corruption: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश के इन्वेस्ट यूपी के CEO और IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों की मानें तो सीएम योगी का ये एक्शन लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन घोटाले में हुए भ्रष्टाचार को लेकर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भ्रष्टाचार का ये मामला भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। जिसमें IAS अभिषेक प्रकाश का नाम सामने आया है। जिस पर एक्शन लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। IAS अधिकारी को लखनऊ डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के आरोप में निलंबित किया गया है। 

भ्रष्टाचार मामले में सीएम योगी ने क्या कहा?

इस मामले में सीएम योगी ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी भी हालत में राज्य में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी भी अधिकारी का नाम भ्रष्टाचार के मामले में आया तो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें, इस समय यूपी के कई IAS और PCS अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं, दो दिन पहले सस्पेंड चल रहे करीब 7IAS और PCS अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी।

कौन हैं अभिषेक प्रकाश?

अभिषेक प्रकाश वर्तमान में सचिव औद्योगिक विकास विभाग व इन्वेस्ट यूपी के CEO हैं। इसी के साथ वह 2006 बैच के IAS अधिकारी हैं। इसी के साथ इस समय उनके पास कई महत्वपूर्ण विभाग भी हैं। इसके अलावा वह राज्यों में कई जिलों के डीएम का पद भी संभाल चुके हैं।

Leave a comment