
Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। परतापुर हवाई पट्टी पर खड़े हेलीकॉप्टर के पुर्जे चोरी कर लिए गए। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के बीच हड़कंप मचा दिया है।
बता दें कि,हेलीकॉप्टर के पायलट, कैप्टन रविंद्र सिंह ने मेरठ के SSP को एक शिकायत पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि 10-15 लोग हेलीकॉप्टर के पुर्जे खोलकर ले गए। कैप्टन सिंह के मुताबिक, करीब तीन बजे एक टेक्नीशियन ने उन्हें फोन किया और बताया कि कुछ लोग हेलीकॉप्टर के पुर्जे निकाल रहे हैं। पायलट तुरंत हेलीपेड पर पहुंचे और देखा कि 15-20 लोग हेलीकॉप्टर के पुर्जे खोल रहे हैं। जब उन्होंने इन लोगों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पायलट के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने दर्ज किय मामला
पायलट ने घटना की जानकारी परतापुर थाने को दी, और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। कुछ लोगों को थाने भी ले जाया गया। यह घटना 10मई 2024 को हुई थी। पायलट ने शिकायत में बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना पहले ही DGCA को 31अक्टूबर 2023 को भेजी थी, और उसकी एक कॉपी भी संलग्न की है।
जांच की प्रक्रिया और SSPका बयान
मेरठ के SSP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ब्रह्मपुरी को जांच का जिम्मा सौंपा है। SSP ने कहा कि यह घटना हेलीकॉप्टर की लूट की नहीं है, बल्कि दो पार्टनरों के बीच विवाद का मामला है। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है।
पायलट की भूमिका और आगे की योजना
कैप्टन रविंद्र सिंह ने बताया कि वह हेलीकॉप्टर के पायलट के साथ-साथ कंपनी के सीईओ और डायरेक्टर भी हैं। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है, और पायलट ने भी इस मुद्दे को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है।इस घटना ने मेरठ में सुरक्षा और प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठा दिए हैं, और उम्मीद है कि जल्द ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
Leave a comment