
Lakhimpur Kheri Crime News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी स्थित निघासन में एक युवक ने अपने मासूम भतीजे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर चाचा ने दो साल के भतीजे की बांके से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक हाथ में खून से सना बांका लेकर थाने पहुंच गया। जहां उसने पुलिस को वारदात के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कस्बे से दो किमी दूर गन्ने के खेत से बच्चे का शव बरामद किया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये घटना लखीमपुर खीरी स्थित निघासन कस्बे के इंद्रपुरी की है। इंद्रपुरी निवासी कौशल ने बताया कि उसका छोटा भाई अनिल कई दिनों से उससे झगड़ा कर रहा था। जिसके बाद वह सोमवार दोपहर उसके दो साल के बेटे हिमांशु को बिस्कुट दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। इसके बाद उसने बच्चे की हत्या कर दी।
कौशल का कहना है कि जब अनिल को फोन किया गया तो उसने बच्चे की हत्या कर देने की बात कही। जिसके बाद अनिलखुद खून से सना बांका लेकर निघासन थाने पहुंच गया। जहां थाने में उसने भतीजे हिमांशु की बांके से काटकर हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया।
बच्चे पर किए कई वार
इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर नहर किनारे स्थित गन्ने के खेत में करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंची। जहां पर मासूम का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे की दाहिनी आंख और सिर पर कई बार मारा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भाभी पर रखता था बुरी नजर
इस मामले मं एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी भाभी को गलत नजर से देखता था, उस पर बुरी नीयत रखता था। इस बात का खुलासा खुद उसकी भाभी ने किया है। बच्चे की मां ने बताया कि अनिल ने सोमवार को शराब के नशे में एक बार फिर से उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की थई। लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद उसने हत्या की इस घटना को अंजाम दे दिया।
Leave a comment